राजनांदगांव ;- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170 BNSS के तहत कुल 09 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।*
थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*
अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई।*
गणेश उत्सव के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।*
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस द्वारा आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।*
थानावार कार्रवाई का विवरण
चौकी चिखली*
धारा 170 BNSS – 02 प्रकरण
थाना बसंतपुर*
आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण
04 आरोपी गिरफ्तार
थाना लालबाग*
धारा 170 BNSS – 02 प्रकरण
थाना तुमड़ीबोड़*
धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
थाना सोमनी*
धारा 170 BNSS – 03 प्रकरण
थाना डोंगरगढ़*
धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
कुल कार्रवाई*
धारा 170 BNSS – 09 प्रकरण
आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार
गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
*राजनांदगांव पुलिस — शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए सदैव तत्पर।*