March 06, 2026


सोमनी पुलिस की कार्यवाही : होली त्यौहार में शांति भंग करने वालों को भेजा गया जेल

शराब सेवन कर गांव में कर रहे थे वाद विवाद

सोमनी :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय  अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में होली त्यौहार में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है, चलाए जा रहे सतत् अभियान के तहत ग्राम बघेरा में होली त्यौहार में शांति भंग करने की नियत से वाद विवाद कर रहे-

01. जग्गु निषाद पिता जोहर निषाद उम्र 23 साल

02. अजीत पिता मन्नु निषाद उम्र 24 साल

03. भोजराम साहू पिता भारतलाल साहू उम्र 23 साल

04. भूपेन्द्र निषाद पिता निर्मल निषाद उम्र 24 साल

05. मुकेश साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 27 साल

06. जितेन्द्र निषाद पिता मन्नु उम्र 22 साल

07. रितेश निषाद पिता नानक राम उम्र 20 साल

08. दुर्योधन यादव पिता स्व0 विष्णु यादव उम्र 26 साल

09. यादराम पिता नानक राम उम्र 23 साल

10. ललित साहू पिता भरत साहू उम्र 20 साल 

सभी निवासी ग्राम बघेरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch