आरंग : बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसी विशेष शिविर का आयोजन ग्राम राटाकाट मे 19 से 25 जनवरी तक का उद्घाटन ग्राम सरपंच जयनारायण दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य श्री शर्मा के अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि मे पंचगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र घृतलहरे राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया l शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गयाl
शिविर के द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत रायपुर श्रीमती साहू उपस्थिति रही।उन्होंने उद्बोधन में शिक्षा एवं समाज का हमारे जीवन में महत्व बताएं साथ ही गुरुजनों और माता-पिता की सलाह को जीवन में उतरकर किस प्रकार सफल हो सकते हैंl
बौद्धिक परिचर्चा सत्र में पशुपालन विभाग से डॉक्टर जेपी घृतलहरे द्वारा पशुपालन एवं उसके स्वास्थ्य एवं पशुपालन के क्षेत्र में करियर के विषय पर गहन एवं महत्वपूर्ण परिचर्चा किया गयाल राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए के उद्देश्य को लेकर भारत सरकार युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं शिविरआर्थी के रूप मे सम्मिलित हुए जिसके द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से नशा मुक्त समाज के लिए आह्वान किया गया। परियोजना कार्य के द्वारा श्रम एवं स्वच्छता के महत्व बताने की प्रयास की बौद्धिक परिचर्चा सत्र में विद्युत जनों से परिचर्चा के माध्यम से अपने विचार रखे।