January 23, 2024


IAS डॉ प्रियंका को स्टेट स्वीप अवार्ड, 2023 विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्यों के लिए निर्वाचन आयोग करेगा सम्मानित

रायपुर :  IAS प्रियंका शुक्ला को निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय कामों के लिए स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। कलेक्टर रहते कांकेर में डॉ प्रियंका ने 2023 निर्वाचन में बेहतरीन काम किया था। उनके ही प्रयासों का नतीजा था, कि तीन विधानसभा वाले कांकेर जिला में पिछली बार से बेहतर वोटिंग परसेंटेज रहा। 2023 विधानसभा के अंतिम अधिकारिक आंकड़ों में कांकेर का कुल वोटिंग परसेंटेज 80.67 रहा था, जिसमें अंतागढ़ में 79.79, भानुप्रतापपुर में 81 और कांकेर में 81.14 वोटिंग हुई थी। नक्सली क्षेत्र होने के बावजूद कांकेर में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को निर्वाचन आयोग ने भी काफी सराहा था। कांकेर में अब तक के हुए चुनावों में ये सर्वाधिक वोटिंग परसेंटेज था।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch