January 23, 2024


कोड़ेनार में सुभाषचंद्र बोस जी की मनाई गई जयंती


किरंदुल  : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 127 वीं जयंती को मंगलवार कोड़ेनार के नेताजी चौक में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम कोड़ेनार सरपंच मीना मण्डावी व अन्य उपस्थित अतिथियों ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित नागरिकों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में सरपंच ने अपने उद्बोबन कहा कि आजादी से पहले संचार के साधन नहीं होने के बावजूद नेताजी ने आज़ाद हिंद सेना का गठन किया और स्‍वतंत्रा संग्राम में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी , आर सी नाहक , दुर्गा सिंह चौहान ,शैलेन्द्र सिंह ,डिपटी कलेक्टर आनंद राम नेताम , ए के सिंह ,दुर्गा सिंह चौहान , के ए पापाचंद , पार्षद राजेंद्र मृणाल राय , गायत्री साहू ,कीर्तनी राणा  ,आर राजू ,दिनेश प्रसाद , राकेश सिंह गौतम , रविन्द्र सोनी ,पंच आशिफ सिद्दीकी ,कांग्रेस जिला महामंत्री तपन दास,उपसरपंच साबी दास, ,रोजगार सहायक राजकुमारी,पंच गण,जनप्रतिनिधि गण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch