April 14, 2024


एनएमडीसी परियोजना बचेली में तकनीकी संगोष्ठी सह परिषद बैठक का हुआ आयोजन


किरन्दुल  : एनएमडीसी लिमिटेड, माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) के सहयोग से बैलाडीला चैप्टर ने बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक बी.वेंकटेश्वरलु के मार्गदर्शन में एक तकनीकी संगोष्ठी सह परिषद बैठक का आयोजन किया।बैठक में पूरे भारत से वरिष्ठ खनन इंजीनियरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एमईएआई के अध्यक्ष एस एन माथुर ने किया।एमईएआई के अन्य परिषद सदस्य धनजया जी रेड्डी, उपाध्यक्ष, एमईएआई, एम. नरसैय्या, महासचिव, एमईएआई, बी. साहू, अधिशासी निदेशक, एनएमडीसी लिमिटेड, रवीन्द्र नारायण, परियोजना प्रमुख (वर्क्स),पद्मनाभ नाईक, परियोजना प्रमुख, किरंदुल कॉम्प्लेक्स,बी. सुरेंद्र मोहन, पूर्व सीएमडी, नवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अन्य  इंजीनियर और एनएमडीसी लिमिटेड के अधिकारी शामिल हुए। 

तकनीकी सेमिनार की शुरुआत बी.वेंकटेश्वरलू, अधिशासी निदेशक बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स के स्वागत भाषण से हुई, जहां  उन्होंने सभा को एनएमडीसी लिमिटेड और एमईएआई, बैलाडिला चैप्टर के कामकाज के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि बैलाडीला क्षेत्र में इस प्रकार की तकनीकी संगोष्ठी सह काउंसिल मीटिंग पहली बार आयोजित  किया गया है।

इसके बाद माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अन्य पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया। सभी ने बैलाडिला चैप्टर में तकनीकी संगोष्ठी सह परिषद बैठक के आयोजन के लिए एनएमडीसी लिमिटेड की सराहना की।

टेक्निकल सेमिनार के दौरान एनएमडीसी लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव ने टेक्निकल पेपर दिया, जिसकी माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के काउंसिल मेंबर ने सराहना की। तत्पश्चात तकनीकी सेमिनार के वक्ता को एमईएआई के अध्यक्ष एसएन माथुर द्वारा सम्मानित किया गया।

तकनीकी सेमिनार शिव कुमार, महाप्रबंधक (खनन) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch