डोंगरगांव :- महिला एवं बच्चो के विरूद्ध होने वाले अपराधो के प्रति सवेंदनशील पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन में नाबालिग बच्चो एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना डोंगरगांव में आकर एक नाबालिग और एक बालिग युवतिओें के द्वारा रिपोट की गई कि, तरूण सेन के द्वारा अलग-अलग स्थानो में अलग-अलग समय पर हमारे साथ दुराचार किया है मामला अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का है अतः पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध कायम कर तत्काल आरोपी को राउंडअप करने निर्देश दिये गये जिस पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 69, 351(1), 308(1) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 198/26 धारा 137(2), 64(2) (एम), 308(1), 351(1)बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के प्रकरणो में अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
प्रकरण के पीड़िताओं के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, आरोपी तरूण सेन पिता तुलसी सेन, उम्र 22 साल, साकिन ग्राम माथलडबरी, थाना डोगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापति किया गया तथा बाद में डरा धमकाकर पैसो की मांग की गई।
दोनो प्रकरण में एक ही आरोपी होने व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी, थाना डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की गई। 24 घंटे के भीतर आरोपी को ने पकड़ा और पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया की गई। पुछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, सउनि0 देवकुमार रावटे, प्र0आर0 संदीप देशमुख, म0प्र0आर0 ललिता तुलावी म0आर0 राजकुमारी रत्नाकर, भुमिका यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।