October 26, 2026


लोकतंत्र बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पांच नवंबर तक सात आयामों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर अभियान के जिला संयोजक खुबचंद पारख ने भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक ली। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। खुबचंद पारख ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ काम करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। बैठक में पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा कर उनके क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जिला टोली के सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बैठक में सौरभ कोठारी, नीलू शर्मा, शशिकांत द्विवेदी, योगेश दत्त मिश्रा, एमडी ठाकुर, पूर्णिमा साहू, किरण वैष्णव, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, गिन्नी चावला, राजेश श्यामकर, जगजीत सिंह लकी भाटिया, जागृति यादव, किरण साहू, मणीभास्कर गुप्ता, कैलाश शर्मा, रवि सिन्हा, किशुन यदु, तरुण लहरवानी, राजेश जैन रानू, बोधन साहू, अमर लालवानी, रघु शर्मा, अंकित गढ़ेवाल, कबीर साहू और त्रिगुण टांक सहित जिला टोली के सदस्य उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch