राजनांदगांव: डोंगरगांव मार्ग पर गोकुल नगर के पास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के सम्मुख गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सदभावना दीप प्रज्ज्वलित कर शांति, प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में सजाई गई चैतन्य झांकियों का दर्शन करने हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर सरदार बल्देव सिंह भाटिया, एडवोकेट शारदा तिवारी, समाजसेवी चंपादेवी गुप्ता, राजाराम मैज प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर अंशिका गुप्ता, समाजसेवी निर्मला शर्मा, सकल जैन समाज के अध्यक्ष विनय डढ्ढा, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद, सीए राजेश बाफना, व्यवसायी उत्तम गिड़िया, व्यवसायी राजकुमार बाफना, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सचिव अजय शुक्ला तथा अग्रवाल समाज के संरक्षक सुरेन्द्र गोयल ने सद्भावना दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज राजनांदगांव की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन सहित कुंती बहन, केशर बहन, प्रभा बहन, रंभा बहन एवं ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी उपस्थित रहे।
चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन एवं सदभावना दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। बताया गया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र पर्व के दौरान देवियों की चैतन्य झांकियां स्थापित की जाती है।
गायत्री शक्तिपीठ में 19 को पांच कुंडीय यज्ञ
आदिशक्ति मां भगवती की नौ दिवसीय आराधना की पूर्णाहुति के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञीय अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन संपन्न होने जा रहा है। गायत्री परिवार के साधक ओमप्काश साहू ने बताया कि 19 अक्टूबर को शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ कराया जाएगा। यह सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्य आकर्षण संस्कार के रूप में विधिश्न वैदिक संस्कार (दीक्षा, विद्यारंभ, मुंडन, नामकरण, जन्मदिवस आदि) होगा। साथ ही यज्ञ और महाप्रसादी (अमृतासन) भी होगा। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।