रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे' के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को 2 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे प्रेस क्लब परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मन्त्रीगण विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन अलग-अलग श्रेणियों में किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया गया है।
विजेताओं की सूची:
1. प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5वीं):
प्रथम पुरस्कार: आद्यांश शर्मा
द्वितीय पुरस्कार: झगिता साहू
तृतीय पुरस्कार: वल्लवी कोडले
सांत्वना पुरस्कार: तनिष साहू
2. जूनियर वर्ग (कक्षा 6वीं से 8वीं):
प्रथम पुरस्कार: रूही पाण्डेय
द्वितीय पुरस्कार: वंशिका निगम
तृतीय पुरस्कार: इशिता साहू
सांत्वना पुरस्कार: आर्ची
3. ओपन कैटेगरी (खुला वर्ग):
प्रथम पुरस्कार: भाव्या कोडले
द्वितीय पुरस्कार: आदित्य विक्रम सिंह
तृतीय पुरस्कार: आरव बघेल
सांत्वना पुरस्कार: हिमांशु प्रसाद
4. स्पेशल कैटेगरी:
विशेष पुरस्कार: ओम उपाध्याय
विशेष:- सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा भारतीय, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े ने सभी सदस्यों, प्रतिभागी बच्चों, उनके अभिभावकों और नागरिक वर्ग से पुरस्कार वितरण समारोह में समय पर उपस्थित होकर विजेताओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।