January 19, 2024


राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में कड़ाके की ठंड तो कई इलाकों में बारिश की भी संभावना

रायपुर  : छत्तीसगढ़ के कई संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।इसके चलते बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है।

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। कई इलाकों में ठंड वापस लौटी है। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक दो स्थानों में हल्की बारीश की संभावना है। रायपुर के आसमान में बादल छाए रहेंगे।आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ठंड की कमी देखने को मिली थी जिसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड तो कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch