दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है। इस त्योहार को लेकर लोगो में खास उत्साह देखने को मिलती है। क्योंकि इस त्योहार में माता लक्ष्मी की स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई से लेकर साज सज्जा की सामानों को खरीदने की खास परंपरा है। खासकर, धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ होता है।
इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन नई शुभ चीजें खरीदकर लाने से 13 गुना फल अधिक मिलता है।
इसलिए लोग धनतेरस के दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है। लेकिन, अगर आप भी इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए –
ऑनलाइन सोना खरीदने से बचना चाहिए
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप भी इस धनतेरस पर सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो ऑनलाइन सोना खरीदने से बचना चाहिए। क्योकि, बाजार में कई फेक एप हैं जहां पर एप दावा करती है कि आप डिजिटली सोना खरीद सकते हैं, लेकिन ये आपसे पेमेंट तो ले लेते हैं पर सोना नहीं देते। ऐसे में आप इस तरह की गलती न करें। क्योंकि, त्योहारी सीजन में ऐसा काफी होता है और अगर आप डिजिटली सोना खरीद रहे हैं तो किसी विश्वसनीय एप से ही खरीदें।
जरूर लें बिल
चाहे सोना ऑनलाइन खरीदें या फिर ऑफलाइन, आपको इस बात का तो खास ध्यान रखना चाहिए कि आपको बिल कैसा दिया जा रहा है। एक पक्का बिल लेना भविष्य में सोना बेचने के दौरान मददगार साबित हो सकता है। पक्का बिल इस बात की भी पुष्टि करता है कि आप किसी ठगी के शिकार नहीं हुए हैं और एक सही-नामी जगह से सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
किसी ईमेल या मैसेज पर विश्वास करने से पहले जांच लें
धनतेरस के मौके पर जालसाज लोगों को ठगने के लिए ईमेल या मैसेज भेजते हैं जिसमें उन्हें सोने से जुड़े कई ऑफर दिए जाते हैं, लेकिन जान लीजिए कि ये फेक हो सकते हैं। इन पर कभी क्लिक न करें वरना ये आपके मोबाइल को हैक कर सकते हैं।
सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें
आप जब किसी दुकान से सोना खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि हॉलमार्क का निशान उस पर जरूर देखें। जिस सोने पर हॉलमार्क का निशान नहीं है उसे कभी न खरीदें क्योंकि ऐसा सोना नकली हो सकता है। इसलिए सोना खरीदते समय हॉलमार्क का निशान जरूर देखें।