January 08, 2024


कारों की कीमत बढ़ा देते हैं ये गैर-जरूरी फीचर्स इन्हें छोड़ दिया तो गाड़ी खरीदना हो जाएगा सस्ता

कार के 5 बेकार फीचर्स :- यहां हम आपको कार के 5 फालतू फीचर्स बता रहे हैं, जिन्हें छोड़ देने से नई कार खरीदना सस्ता हो सकता है

LED DRLs :- मॉडर्न कारों में एलईडी डीआरएल काफी पॉपुलर फीचर है. इनके जलने से ट्रैफिक में चल रही दूसरी गाड़ियों को आपकी कार की मौजूदगी का पता चलता है. खराब मौसम में ये कार की मौजूदगी को अच्छे से दिखाती हैं. हालांकि, कार की हेडलाइट्स और हजार्ड लाइट्स भी ये काम आसानी से कर सकती हैं. इसलिए LED DRLs छोड़ने से बचत हो सकती है.

Panoramic Sunroof : -भारत में सनरूफ का वास्तव में कोई काम नहीं है. भारतीय मौसम थोड़ा गर्म रहता है, इसलिए सनरूफ का होना फायदा नहीं पहुंचाता है. अगर आप इसे खोलकर रखेंगे तो कार में धूल-मिट्टी आने का खतरा रहता है. अपनी बॉडी का हिस्सा सनरूफ से बाहर निकाला तो ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है. इसलिए सनरूफ का विचार छोड़ देना बेहतर रहेगा

Automatic Rain Sensing Wipers :- बारिश होने पर ये रेन-सेंसिंग वाइपर अपने आप चालू हो जाते हैं. इससे विंडशील्ड साफ हो जाती है, और आपको सामने का सही नजर आता है. ये फीचर काम का हो सकता है, लेकिन ड्राइवर हाथ से भी वाइपर चालू कर सकता है. इसलिए इसे खरीदना शायद जरूरी नहीं है

Gesture Control :- हाथ के इशारे से कार के फंक्शन का काम करना बेहद शानदार अनुभव हो सकता है. हालांकि, इस फीचर के कुछ खतरे भी हैं. कार चलाने के दौरान इससे ध्यान भटक सकता है, जिससे एक्सीडेंट की नौबत आ सकती है. सेफ्टी का ख्याल रखते हुए आपको ये फीचर नहीं लेना चाहिए.

Wireless Charger :- वायरलेस चार्जिंग काफी हेल्पफुल फीचर है, लेकिन यह एक जरूरी फीचर नहीं है. वायरलेस चार्जिंग की कीमत कार की कीमत को कई हजार रुपये बढ़ा सकती है. अगर आपको वायरलेस चार्जिंग की जरूरत नहीं है तो इस फीचर को छोड़कर कई हजार रुपये बचाए जा सकते हैं








Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch