February 08, 2026


किरन्दुल श्री श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर का मनाया जा रहा हैं तृतीय स्थापना दिवस

किरन्दुल-किरन्दुल वार्ड क्रमांक 08 मेन मार्केट स्थित श्री श्री बाबा विश्वनाथ शिव मंदिर की तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।इस तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस शनिवार दोपहर 03 बजे कलश यात्रा निकाली गई एवं द्वितीय दिवस रविवार प्रातः 08 बजे पूजा पंचामृत,रुद्राभिषेक एवं हवन किया गया।जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली।आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन सोमवार दोपहर 01 बजे महाभंडारे के साथ स्थापना दिवस की समाप्ति होगी।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch