July 01, 2024


ये Bank दे रहा Fixed Deposit पर धमाकेदार ब्याज जानिए Detail

ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. अब आईसीआईसीआई बैंक में एफडी कराने पर आम लोगों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक ब्याज मिलेगा. बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. नई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं

3.50% से 7.75% तक मिलेगा ब्याज :-

अब आईसीआईसीआई बैंक में एफडी कराने पर आपको 3.00% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो यहां एफडी कराने पर आम नागरिकों को 3.50% से 7.75% तक का ब्याज मिलेगा.

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं :-

सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY25) के लिए सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY25) के लिए सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

जुलाई-सितंबर 2024-25 तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% की ब्याज दर मिलती रहेगी. छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4% से 8.2% के बीच हैं.

FD करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान :-

 1. सही अवधि चुनना है जरूरी FD में निवेश करने से पहले इसकी अवधि के बारे में सोचना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मैच्योरिटी से पहले निकासी करते हैं तो उन्हें पेनाल्टी देनी होगी. मैच्योर होने से पहले FD तोड़ने पर 1% तक पेनाल्टी लगेगी. इससे जमा पर मिलने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है.

2. सारा पैसा एक ही FD में निवेश न करें अगर आप एक ही बैंक में 10 लाख रुपये FD में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज़्यादा बैंकों में 1 लाख रुपये की 8 FD और 50 हज़ार रुपये की 4 FD में निवेश करें. इससे अगर आपको बीच में पैसे की ज़रूरत पड़ती है, तो आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से बीच में FD तुड़वाकर पैसे का इंतज़ाम कर सकते हैं. आपकी बची हुई FD सुरक्षित रहेगी

3. 5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट 5 साल की FD को टैक्स सेविंग FD कहते हैं. इसमें निवेश करके आप आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपये की कटौती का दावा कर सकते हैं. इसे आसान भाषा में समझें तो आप धारा 80C के ज़रिए अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख रुपये तक की कटौती कर सकते हैं.








Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch