June 23, 2025


ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, मार्केट में बिकती है 7 हजार रूपए किलो खेती से होगी लाखों करोड़ों रूपए की कमाई, जाने नाम

मिर्च की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में ब. हुत होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।आज हम आपको दुनिया की सबसे तीखी मिर्च के बारे में बता रहे है मिर्च की ये किस्म मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत में उगाई जाती है लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब अन्य क्षेत्रों में भी इसकी खेती की जा रही है। इसकी डिमांड और कीमत बाजार में बहुत अधिक होती है। मिर्च की इस किस्म का उपयोग भोजन में मसाले के रूप में, सॉस बनाने में और कुछ पारंपरिक दवाओं में किया जाता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की खेती की ये मिर्च की एक लोकप्रिय किस्म है जिसे घोस्ट पेपर या राजा मिर्चा, किंग मिर्चा और नागा मिर्चा के नाम से भी जाना जाता है।

कैसे करें खेती

अगर आप मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट, चिकनी दोमट या लेटराइट मिट्टी उपयुक्त होती है ये किस्म 70% आर्द्रता और 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में अच्छी तरह से पनपती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुवाई के बाद मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की फसल करीब 90 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। ये बाजार में करीब 7000 रूपए प्रति किलो तक बिकती है एक एकड़ में आप मिर्च की भूत जोलोकिया किस्म की खेती से लाखों करोड़ों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये मिर्च की एक उच्च गुणवत्ता वाली लोकप्रिय किस्म है


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch