April 24, 2026


राजस्व प्रकरणों को लटकाए रखा तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण

राजनांदगांव : राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए एक मई से सुशासन तिहार मनाया जाना है। इसके पहले एक्शन मोड में आ गया है। प्रकरणों को तय समय-सीमा के बाद भी निराकृत नहीं कर पा रहे राजस्व अधिकारियों को इधर-उधर कर प्रशासन ने सख्ती का संकेत दे दिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण किया। डिप्टी कलेक्टर व लाल बहादुर नगर के प्रभारी तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव को प्रभारी तहसीलदार बनाकर डोंगरगढ़ पदस्थ किया गया है। डोंगरगढ़ तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु को लाल बहादुर नगर भेजा गया है। डोंगरगढ़ के नायब तहसीलदार सत्यपाल यादव को डोंगरगांव, डोंगरगांव के नायब तहसीलदार चिराग रामटेके को डोंगरगढ़, डोंगरगांव की नायब तहसीलदार झरना राजपूत को डोंगरगढ़ व डोंगरगढ़ की नायब तहसीलदार मेघा जैन को तहसील कार्यालय तुमड़ीबोड़ (डोंगरगांव) में पदस्थ किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।

यह स्थानांतरण अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय के तहसीलों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ी और लापरवाही के बाद किया गया। तहसील न्यायालयों में सीमांकन, नामांतरण, बंंटवारा, खाता विभाजन समेत अन्य प्रकरणों को समय पर निराकृत नहीं करने पर कलेक्टर नाराज थे। इतना ही नहीं जनदर्शन में भी लगातार शिकायतें आ रही थी। इन सब कारणों से स्थानांतरण किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch