किरन्दुल।सरस्वती साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यानगर किरंदुल में शनिवार 18 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह,जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,रामेश्वर कश्यप,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी,महामंत्री विक्रम नाहक,आभा सिंह चौहान अन्य सदस्य वह छात्राओं के साथ अभिभावकों की उपस्थिति रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को पढाई पुरी करने के लिए प्रोत्साहित किया व छात्राओं की पढ़ाई को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया हैं।छात्राओं ने साइकिल पाकर खुशी व्यक्त की।इस कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्राचार्या मगरीता टोप्पो ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।