April 18, 2026


संयुक्त खदान मजदूर संघ किरन्दुल ने अपने सभी सदस्यों को वितरित किया वार्षिक उपहार

किरंदुल :मजदूर संगठन ‘संयुक्त खदान मजदूर संघ’ किरन्दुल के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार  अपने सभी मजदूर साथियों को वार्षिक उपहार स्वरूप ट्रेवल बैग प्रदान किया।विदित हो कि एनएनडीसी परियोजना किरंदुल में मजदूरों के हितों के लिए गठित सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मजदूर संगठन एसकेएमएस प्रतिवर्ष अपने सदस्य के बीच मिलन समारोह एवं वार्षिक उपहार का वितरण करते आ रही हैं।इस वर्ष भी मजदूर संघ ने अपने कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन में सुबह से ही वार्षिक उपहार अपने सदस्यों के बीच में बांटना प्रारंभ किया।जो कि कई चरणों मे वितरित किया जाएगा।प्रतिवर्ष मजदूरों में उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर उपहार का वितरण किया जाता रहा हैं।इस उपहार वितरण का शुभारंभ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलु एवं सचिव राजेश संधू द्वारा अपने सदस्यों को  वितरित कर किया गया।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा,कार्यालय सचिव प्रदीप नामदेव,सुमीत धर,देवेंद्र कटारिया,अजय सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch