February 10, 2026


Vastu Tips: क्या आपके घर के मुख्य द्वार पर रखी हैं 5 चीजें, तो समझ लें कंगाली को दे रहे न्योता

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही कूड़ेदान और जूते-चप्पल न रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर वर्जित चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

जूते-चप्पल

घर के मुख्य पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस गलती को करने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। यह गलती धन की प्राप्ति रोक सकती है।

कूड़ा और डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन रखना वर्जित है, क्योंकि कूड़ा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन होता है। उस घर में दरिद्रता का वास होता है। मानसिक तनाव, कलह और आर्थिक बाधाओं समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टूटा हुआ सामान

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर टूटा हुआ सामान या फिर कबाड़ कभी भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस तरह की गलती करने से घर की उन्नति रुक जाती है और राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

कांटेदार पौधे

घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे लगाने से रिश्तों में कड़वाहट आती है और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

इस बात का रखें ध्यान

मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। शाम को मुख्य द्वार पर लाइट जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर रोशनी नहीं होती है। वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। अंधेरा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है।
मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वस्तिक चिन्ह बनाएं।
मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को दीपक जलाएं।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch