June 18, 2025


Vastu Tips: सिर्फ पैसा ही नहीं मनी प्लांट और भी कई चीजें लाता है, जानिए किस दिशा में लगाएं

नई दिल्ली :  कई लोग अपने घर में बगीचा बनाते हैं और उसमें पौधे लगाते हैं। कुछ लोग घर के अंदर भी उन पौधों को लगाते हैं, जिन्हें ज्यादा धूप और पानी की जरूरत नहीं होती। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और माहौल भी अच्छा रहता है। 

हालांकि, यदि आप मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाते हैं, तो इससे आपको जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को 'मनी का प्लांट' कहा जाता है क्योंकि इसको घर में लगाने से धन के स्रोत खुल जाते हैं।

मनी प्लांट को यह नाम शायद इसीलिए दिया गया है क्योंकि इसको लगाने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। इसे धन के पौधे से जुड़ा हुआ माना जाता है।

निगेटिविटी दूर करता है यह
 

 मनी प्लांट का पौधा न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार होता है, बल्कि इस पौधे के लगे होने से परिवार के सदस्यों के बीच में संबंध भी मधुर बने रहते हैं। 

मनी प्लांट के पौधे को लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व की है, जो माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में यदि मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में धन की आवक बढ़ती है। परिवार के मुखिया के कमाई के स्रोत खुलने लगते हैं।
यदि आप करियर या नौकरी या बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं और काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो मनी प्लांट के पौधे को उत्तर की दिशा में रखें। इससे इन परेशानियों का हल निकलने लगता है। व्यक्ति को सफलताएं मिलने लगती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

मनी प्लांट के पौधे के पत्ते कभी सूखे हुए या मुरझाए हुए नहीं होने चाहिए। यदि आपको ऐसे पत्ते दिखते हैं, तो उनको तुरंत तोड़कर फेंक दें। दरअसल, यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे आपके परिवार और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

मनी प्लांट के पौधे की बेल हमेशा ऐसे लगे कि वह ऊपर की तरफ बढ़ती रहे। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है और ऐसा होने से व्यक्ति को तरक्की मिलती है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch