किरन्दुल : केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से सभी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन शुक्रवार किरन्दुल के बीआईओपी सीनियर सेकंडरी स्कूल मैदान में किया गया।उपरोक्त शिविर स्थलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित भी किया गया।शिविर में राजस्व खाद्य,कृषि स्वास्थ्य, पशुधन विकास महिला बाल विकास विभाग तथा सहकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री स्वनिधी,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा,प्रधानमंत्री उज्ज्वला,आयुष्मा कार्ड,मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पेंशन योजना एवम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।संकल्प यात्रा स्थल में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गयी।साथ ही ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए शपथ भी लिया गया।इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नरेटी,जनप्रतिनिधिगण व आम नागरिक उपस्थित थे।