नई दिल्ली : आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में न तो हमारी लाइफस्टाइल हेल्दी है, और न ही खानपान सही ढंग से हो पा रहा है। इस कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जा रही है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। उन्हीं में से एक है विटामिन बी12। ये विटामिन न सिर्फ दिमाग और नसों को सही तरह से काम करने में सक्षम बनाता है, बल्कि शरीर में खून बनाने और थकान दूर करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि बी12 की कमी होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। साथ ही उन मसालों के बारे में भी जानेंगे जो इसकी कमी को पूरा करने में मददगार हाे सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
Vitamin B12 की कमी के लक्षण
दालचीनी में पोलीफेलोन जैसे तत्व सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। ये मसाला ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है। साथ ही इंफ्लामेशन में कमी लाता है। इससे बी12 की कमी को भी पूरा करने में मदद मिलती है।
हमारे किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसमें विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको इसकी कमी हो जाए तो डाइट में जीरा काे जरूर शामिल करें। आप इसे पीसकर पाउडर बना लें और दही में मिलाकर खा सकते हैं।
लौंग का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि किचन में माैजूद लाैंग भी बी12 की कमी को पूरा करने में सक्षम होता है।
अलसी के बीज को अगर दही में मिलाकर खाया जाए तो बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
काली मिर्च भी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इससे विटामिन्स की कमी दूर होती है।
मेथी दाना में आयरन और फाइबर के साथ कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बी12 के लेवल को बनाए रखने में मददगार होते हैं।