April 14, 2024


चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

दंतेवाड़ा : लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत  प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर दंतेवाड़ा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवम नगरीय निकाय में  मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसके तहत रविवार को किरन्दुल वार्ड क्रमांक 02 भाग संख्या 247  लक्ष्मणपुर कैंप रामपुर कैम्प में मतदाताओं को निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक करने के साथ ही संकल्प दिलाया गया।मौके पर मतदाताओं की सूची चस्पा एवं पर्ची वितरण की गई।इस दौरान बीएलओ विजेंद्र गुप्ता, अनिल यादव,नागेश चौरे, चंद्रमणि साहू,दसरी कश्यप उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch