April 11, 2024


चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने मतदाताओं किया गया प्रेरित



किरन्दुल  :
आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान की जाएगी।जिसमें शत  प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवम नगरीय निकाय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसके तहत आज भाग संख्या 232 किरन्दुल वार्ड क्रमांक 03 व वार्ड क्रमांक 04 में मतदाताओं को निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित करने के साथ संकल्प दिलाया गया।साथ ही मतदाताओं की सूची चस्पा व पर्ची वितरण किया गया।मौके पर बीएलओ डोमन लाल साहू,मान सिंह,गीतारानी देवनाथ,झरना,उषा के उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch