October 06, 2024


31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब है लक्ष्मी पूजा? यहां जानें सही डेट

हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को होता है. भारत में, विशेषकर उत्तरी भारत में दिवाली का पर्व पांच दिनों तक होता है. ये त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के 13वें चंद्र दिवस धनतेरस के मौके पर शुरू होकर भाई दूज के दिन खत्म होता है. इस बार की दिवाली उत्तर भारत और दक्षिण भारत में एक ही दिन है. इस साल दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी.

कार्तिक अमावस्या तिथि का समय 

कार्तिक तिथि अमावस्या का समय : 31 अक्तूबर, दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर शाम को 6 बजकर 17 मिनट तक है.

प्रदोष पूजा का समय प्रदोष पूजा का समय :

1 नवंबर, शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर रात के 8 बजकर 19 मिनट तक है.  2024 की दिवाली 29 अक्टूबर 2024 मगंलवार के दिन धनतेरस के साथ शुरू होकर 3 नवंबर 2024, रविवार को भाईदूज के दिन समाप्त होगी. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है. मां लक्ष्मी भैवव की देवी कहा जाता है.

दिवाली 2024 कैलेंडर 

Day 1धनतेरस29 अक्तूबर, 2024 मंगलवार 
Day 2 नानका चतुर्दशी (छोटी दिवाली)31 अक्तूबर, 2024 गुरुवार
Day 3लक्ष्मी पूजा (दिवाली)1 नवंबर, 2024 शुक्रवार 
Day 4गोवर्धन पूजा2 नवंबर 2024 शनिवार 
Day 5भाईदूज3 नवंबर 2024, रविवार 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch