May 08, 2024


तेज आंधी तूफान से पेड़ की शाखा गिरी महिला की दर्दनाक मौत

बालाघाट :- मंगलवार की शाम को वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में चल तेज आंधी तूफान ने कई घरों की छप्परे उड़ा दी, तो कईयों की कच्ची दुकाने तहस नहस हो गई। वहीं कई पेड़ भी धराशायी हो गए। इस आंधी तूफान के कारण पेड़ की शाखा गिरने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई।

जानकारी के अनुसार रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम बघोली में मंगलवार की शाम को आई आंधी तूफान के दौरान खेत के एक पेड़ की शाखा टूटकर गिरने से उसके नीचे आकर लक्ष्मी थानेश्वर पारधी की मौत हो गई। बताया गया कि जब आंधी तूफान प्रारंभ हुआ, तो महिला घर के पास सड़क किनारे खेत में बंधे हुए मवेशियों को लाने के लिए गई।

आम के पेड़ से बंधे हुए मवेशियों को खोल रही थी। उसी दौरान आम के पेड़ की एक भारी भरकम शाखा टूटकर नीचे गिरी और उस डाली की चपेट में लक्ष्मी पारधी आ गई। इस घटना को देखकर उसके परिजनों ने तत्काल उसे पेड़ की डाली के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक लक्ष्मी पारधी की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर रामपायली पुलिस थाने से नगर निरीक्षक चंद्रजीत यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार झारिया, पुलिसकर्मी आलोक बिसेन व विवेक ठाकरे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पंचनामा बनाया और मृतिका के शव को उसी के घर में सुरक्षित रखवा दिया हैं। निरीक्षक चंद्रजीत यादव ने बताया कि आंधी तूफान के दौरान आम के पेड़ से एक बड़ी शाखा गिरने से उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका के शव का बुधवार को रामपायली में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

तेज आंधी तूफान से पेड़ की शाखा गिरी  महिला की दर्दनाक मौत



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch