July 26, 2026


: डोंगरगांव द्वारा पशु तस्करी के आरोपियो को भेजा गया जेल

आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग का अशोक लिलेन्ड पीकप वाहन क्रमांक सीजी 08 एजेड 7329 सहित 03 नग भैंस ,02 नग भैंसा, 01 नग पडवा कुल किमती 10,00,000/- रूपये बरामद की गई है।

डोंगरगांव : पुलिस अधीक्षक महोदय  अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव द्वारा पशु तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 24.07.2026 की रात्रि बजरंग दल की कार्यकर्ताओं संदेही वाहन का पीछा कर रहे है ऐसी सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से समनव कर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम आयबांधा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन क्रमांक क्रमांक सीजी 08 एजेड 7329 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर वहान में 03 नग भैंस, 02 नग भैंसा एवं 01 नग पडवा क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरा हुआ मिला जिन्हें जप्त कर सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया। एवं आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमाक 236/2026 धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की  धारा 4,6,10 एवं पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 की धारा 11, मो0 व्ही एक्ट धारा 66/192 के तहत कार्यवाही किया गया है।

आरोपी राधे श्याम अंबादे पिता मदन लाल अंबादे उम्र 35 साल निवासी दामा बंजारी थाना छुरिया एवं सिद्वार्थ बंसोड पिता अजीत बंसोड उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न0 01 बंजरगपुर पुलिस चौकी चिखली को दिनांक 25.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गौवंष को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

थाना डोंगरगांव द्वारा ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक अजमेर खान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch