राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 24 जुलाई 2026 को पुलिस थाना लालबाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेवाडीह के बायपास रोड स्थित वीरजी फटाखा दुकान के पास दो व्यक्ति 01 मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुच कर दबीश दी, मौके पर दोनों लोग एक हीरो होंडा पैशन प्लस मोटर सायकल में एक काले रंग के बैग लिये संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम श्याम सूर्यवंशी पिता पुरुषोत्तम उम्र 32 वर्ष निवासी ब्लॉक नंबर 49 अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव एवं दूसरा नाबालिग विधि के प्रति संघर्षरत बालक बताये। उनके कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग 32 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560/- रूपये मिला तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटर सायकल CG 04 DE 7537 कीमती 15,000/- रुपये कुल कीमती 17,560/- रूपये को विधिवत जब्त की गई एवं उनका कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी श्याम सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर एवं विधि के प्रति संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई। आज दिनांक को प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी एवं विधि के प्रति संघर्षरत बालक को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जो माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल वारंट जारी करने पर एक आरोपी को जेल दाखिल एवं विधि के प्रति संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।