सुरगी :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 25.07.2026 को ग्राम भर्रेगांव के नागेश कुमार चंद्राकर द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि गांव का दिलेश्वर रजक वाद-विवाद ,झगड़ा कर मारने पीटने की धमकी दे रहा है, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रहा है।
प्राप्त शिकायत पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि अनावेदक दिलेश्वर रजक झगड़ेलू प्रवृत्ति का है, आवेदक से वाद विवाद,झगड़ा कर मारने पीटने की धमकी दे रहा था, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना निर्मित हो रही थी।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दिलेश्वर रजक पिता मनोज रजक उम्र 21 साल निवासी भर्रेगांव पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल, राजनांदगांव में निरुद्ध कराया गया।
पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।