July 26, 2026


: चोरी के आरेापी को गिरफतार कर मान0न्यायालय पेश किया गया

थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही

सोमनी :-  आवेदिका निर्मला साहू पति संतोष साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जराही थाना सोमनी जिला राजनांदगांव की थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 01.07.2026 के सुबह 06.00 बजे से दिनांक 19.07.2026 दोपहर 02/00 बजे के मध्य। घर के संदुक मे रखे सोने के खिनवा एक जोड़ी वजन लगभग 1/2 तोला कीमती लगभग 20,000/-रूपये एवं एक जोडी सोने का बाला 2 ग्राम किमती लगभग 10000/-रुपए, एक जोड़ी चांदी की पायल कीमती 10,000/- रुपए, एवं किचन में रखे गैस सिलेंडर व गैस का चूल्हा कीमती 5000/- रुपए, कुल कीमती 45,000/- रुपए, को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर कमरा के कमरे में लगे ताला को तोड़कर चोरी कर ले जाना बताकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर 305 (क), 331 (2) बीएनएस. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की सूचना जरिये मोबाईल फोन के माध्यम् से वरिष्ठ कार्यालय को दिया गया बाद बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय् सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर मुखबीर सूचना पर से संदेही सूचना पर आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर अरोपीयों का मेमोरण्डम कथन लेख किया गया, आरोपीयों के निषादेही पर चोरी गये चोरी चांदी के जेवरात, गैस सिलेण्डर, चूल्हा एवं घटना में प्रयुक्त हसिया व ई रिक्सा क्रमांक- सी.जी. 08 बी.ई. 5030 को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी 1. संतोष साहू पिता गहिरूराम साहू उम्र 50 साल निवासी सृष्टि कालोनी अटलआवास कौरिनभांठा वार्ड नं. 45 राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव(छ.ग.) 2. महेष्वर यादव पिता सिताराम यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम जराही थाना सोमनी जिला राजनांदगांव(छ.ग.) 3. धरमदास उर्फ धर्मदास चतुर्वेदी पिता कांताप्रसाद चतुर्वेदी उम्र 28 साल निवासी मोतीपुर रामनगर वार्ड क्रमांक 08 ओपी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव(छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी के कराणों को अवगत कराकर विधिवत दिनांक 24.07.26 के क्रमशः 21/40, 21/50, 22/00 बजेे। गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया है। मामला जुर्म अजमानतीय होने एवं विवेचना हेतु समय की आवश्यकता होने से। न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch