बिलाईगढ़ : समीपस्थ ग्राम जोगीडीपा (धनसीर )के प्रियंका चन्द्रा पति श्री लक्ष्मीकांत चन्द्रा माता श्रीमती सावित्री चन्द्रा पिता श्री बृजमोहन चन्द्रा को डॉ सीवी रामन विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान संकाय के अंतर्गत रसायनशास्त्र विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।उन्होंने अपना शोध कार्य इवैल्यूएशन ऑफ फाइटोफार्मेकोलॉजिकल प्रॉपर्टीज ऑफ डिफरेंट पार्ट्स ऑफ सीडा कार्डेटा प्लांट शीर्षक पर पूर्ण किया।उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ नमिता भरद्वाज ( डॉ सीवी रामन विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में किया। प्रियंका चन्द्रा ने अपनी सफलता का श्रेय समस्त परिवार एवं गुरुजन को दिया है ।