खरसिया - धर्म नगरी खरसिया के श्री गीता मंदिर मेहंदीपुर वाले बालाजी मंदिर में अधिकमास पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर दिनांक 27 मई 2026 बुधवार से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है जो कि 2 जून 2026 मंगलवार तक कथा चलेगी व्यासपीठ पर भागवत मर्मज्ञ श्री संकल्प कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से कथा अमृतरस की वर्षा होगी जो कि प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी। प्रथम दिवस व्यासपीठ से महाराज जी ने भागवत के महत्व नारद का भक्ति ज्ञान वैराग्य, धुंधकारी आदि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया इस अवसर पर आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त भागवत प्रेमी भक्त विंद देवस्वरूपा माताओं बहनों और देवतुल्य भाईयों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंच कर अपने जीवन को धन्य करें।