राजनांदगांव : स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं समाज सुधारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती बड़े श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा तिरंगा चौक गंज लाइन में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वीर सावरकर जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभर में भी वीर सावरकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन त्याग, तपस्या, राष्ट्रभक्ति और साहस का प्रतीक था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि सावरकर जी ने केवल स्वतंत्रता संग्राम में ही योगदान नहीं दिया बल्कि सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के लिए भी निरंतर कार्य किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए वीर सावरकर ने अनेक यातनाएं झेली, लेकिन कभी भी अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। अंडमान की सेल्यूलर जेल में कठिन कारावास सहने के बावजूद उन्होंने राष्ट्रसेवा का मार्ग नहीं छोड़ा। उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को देश सदैव स्मरण करेगा। इस दौरान भारत माता एवं वीर सावरकर के जयकारों से पूरा तिरंगा चौक गूंज उठा।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वीर सावरकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंच के सुशील लड्ढा प्रवीण शर्मा सविता बोस प्रभात गुप्ता राजा जुगल गुप्ता आशीष पांडे रिंकू तिवारी राजबहादुर सिंह राकेश कसार तुईशा वंादिले अनीता सिंन्हा आशीष कुमार स्वर्णकार मनोज गोलछा गोविंद साहू शिव वर्मा आशीष पांडे आदर्श जैन राय साहब मौसमी शर्मा ममता शर्मा रिंकी कसाऱ आनंद गुप्ता नीलू साहू राजू साहू कुबेर साहू गोविंद गुप्ता मुकेश सोनी भारत भूषण वैष्णव महेंद्र जंघेल हरीश भानुशाली ऋषभ मल लक्ष्मण सिंह साहू विष्णु सिंन्हा अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।