January 16, 2024


थाना बारसूर क्षेत्र से 03 माओवादी गिरफ्तार


                                  

 दंतेवाड़ा  : दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 15 जनवरी इन्द्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर दन्तेवाड़ा का संयुक्त बल ग्राम तुमरीगुण्डा, कोसलनार एवं मंगनार के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना किया गया था कि नक्सल गस्त, सर्चिग के दौरान ग्राम मंगनार के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिस पर पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर 03 नफर संदिग्धों को पकड़ा गया।पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम लालू राम कड़ती उर्फ कर्मा पिता स्व. बोसे कड़ती,राजू राम कड़ती पिता स्व. सुकड़ा कड़ती,सुदराम कड़ती पिता स्व. सुकड़ा कड़ती जिला नारायणपुर निवासी डुंगा पंचायत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना एवं दिनांक 07 नवम्बर 2023 को ग्राम मंगनार पोलिंग बूथ को चारों ओर से घेर कर फायरिंग करना तथा बमबारी की घटना में शामिल होना बताये। उपरोक्त माओवादियों के विरूद्व थाना बारसूर के अपराध क्रमांक 21/2023 धारा- 147, 148, 149, 307,395 25, 27 आम्र्स एक्ट, 13(1) (3), 38(2), 39(2) पंजीबद्ध होने सेे विधिवत दिनांक 15 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch