October 15, 2026


आनलाइन हाजिरी से 264 शिक्षक गायब : शिक्षा विभाग ने तलाश में जुटाया अमला दो दिन में मांगी जानकारी

राजनांदगांव : वीएसके एप में आनलाइन हाजिरी के दौरान जिले के 264 शिक्षकों का रिकार्ड नहीं मिलने से शिक्षा विभाग में हलचल है। विभाग ने इन शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसे शिक्षकों की सूची भेजकर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के अनुसार, स्कूल शिक्षा संचालनालय ने संबंधित शिक्षकों की जानकारी दो दिन के भीतर मांगी है। इनमें ऐसे शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनका निधन हो चुका है। हालांकि, उनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाना बाकी है। स्कूलों में बीएसके एप से आनलाइन हाजिरी शुरू होने के बाद से तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी मिल रही हैं। कुछ स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पाने और 100 से 200 मीटर दूर होने पर भी उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी आने की बात सामने आई है। इससे शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch