किरंदुल: थाना किरंदुल क्षेत्र में छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में अपराध रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14/10/2026 को किरंदुल निवासी पीड़िता से छेड़छाड़ की घटना पर थाना प्रभारी संजय यादव द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सालीन के विरुद्ध थाना किरंदुल में अपराध क्र. 66/2026 धारा 75(3), 78(2) BNS कायम कर गिरफ्तार किया गया।
वहीं छेड़छाड़ का विरोध करने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अन्य आरोपी मो. सजीद पिता मो. मुरस्लीन उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना भट्ठीपारा किरंदुल और मो. आजाद पिता मो. इमरान उम्र 23 वर्ष निवासी पुराना भट्ठीपारा किरंदुल के विरुद्ध अपराध क्र. 67/2026 धारा 296, 115(2), 3(5) BNS कायम किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ पुनः विवाद कर उग्र होने पर पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
किरंदुल पुलिस की अपील - किसी भी प्रकार की घटना/दुर्घटना की जानकारी तत्काल थाना किरंदुल को देवें।