February 12, 2026


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार चुनाव में 61 प्रत्याशी मैदान में, आज होगा मतदान... परिणामों पर टिकी नजर

बिलासपुर : मतदान से एक दिन पहले हाई कोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। अधिवक्ताओं के बीच विभिन्न पैनलों और संभावित समीकरणों को लेकर चर्चा होती रही। प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क, चैंबर बैठकों और मोबाइल के माध्यम से मतदाताओं से समर्थन की अपील करते नजर आए।

चुनावी चर्चा केवल परिसर तक सीमित नहीं रही, बल्कि न्यायधानी के होटल, दुकानों और कार्यालयों तक इसका प्रभाव दिखाई दिया।

सादगीपूर्ण लोकतांत्रिक परंपरा

इस चुनाव में सादगी और अनुशासन का उदाहरण देखने को मिला। बिना शोर-शराबे और दिखावे के प्रचार किया गया। प्रत्याशियों ने मर्यादित तरीके से प्रचार करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन किया, जो अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरक है।

परिणामों पर टिकी नजर

अध्यक्ष सहित प्रमुख पदों पर बहुकोणीय मुकाबला होने से परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। नई टीम अगले दो वर्षों की दिशा तय करेगी, इसलिए यह चुनाव अहम माना जा रहा है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

क्रमांकनाम
1अब्दुल वाहिद खान
2अरविंद सिन्हा
3दिनेश कुमार तिवारी
4हनुमान प्रसाद अग्रवाल
5राजीव श्रीवास्तव
6रजनीश सिंह बघेल
7शैलेंद्र कुमार बाजपेयी

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी

क्रमांकनाम
1अरविंद दुबे
2भरत लाल सोनी
3दीपक कुमार जैन
4गौतम खेत्रपाल
5महेंद्र नाथ दुबे
6शशिकांत सोनकर

(महिला)

क्रमांकनाम
1मधुनीशा सिंह
2माण्डवी भारद्वाज
3रीमा दुबे
4संगीता मिश्रा

सचिव पद के प्रत्याशी

क्रमांकनाम
1अनिल त्रिपाठी
2धीरेंद्र कुमार पाण्डेय
3प्रवीण कुमार तुल्सयान
4रविपाल महेश्वरी
5संजीव कुमार साहू
6वरूणेंद्र मिश्रा


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch