खरसिया : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विगत दिनों विशाल रक्तदान महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ हैल्पिंग हैंड्स क्लब फाऊंडेशन द्वारा मेकाहारा अस्पताल रक्तदान मैगा शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी, मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक श्री अनुज शर्मा , पूर्व विधायक विकास उपाध्याय , सामाज सेवा उद्योगपति श्री सुनील रामदास हैल्पिंग हैंड्स के प्रदेश संरक्षक श्री मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, एवं संस्था के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्यगण, विभिन्न प्रशासन अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे