August 05, 2026


आरंग के समोदा में जब्त उर्वरकों की 6 अगस्त को होगी लोक नीलामी


आरंग :  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड आरंग द्वारा जब्त किए गए उर्वरकों की सार्वजनिक लोक नीलामी 6 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय रायपुर की ओर से सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार, मेसर्स महादानी बीज भंडारी, ग्राम समोदा, विकासखंड आरंग के परिसर में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जब्त किए गए उर्वरकों की माननीय न्यायालय के आदेश के बाद लोक नीलामी की जा रही है।

लोक नीलामी 6 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी, नगर पंचायत भवन, समोदा, विकासखंड आरंग में आयोजित होगी। नीलामी में एनपीके, अमोनियम सल्फेट, यूरिया-एसएसपी कॉम्प्लेक्स, पोटाश, एसएसपी और ट्रिपल सुपर फॉस्फेट सहित विभिन्न कंपनियों के कुल लगभग 35.10 मीट्रिक टन उर्वरक शामिल हैं।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक पात्र विक्रेताओं, पंजीकृत कृषकों, जिला विपणन संघ, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय तथा शासकीय संस्थाओं को निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। प्रतिभागियों को वैध उर्वरक विक्रेता लाइसेंस, पंजीकृत कृषक होने का प्रमाण, बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।यह सूचना अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा जारी की गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch