August 05, 2026


जनप्रतिनिधियों एवं मोहल्लेवासियों से आए दिन विवाद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

थाना सोमनी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर वारंट तामील कर न्यायालय में किया गया पेश।

सोमनी  :-   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पी मरकाम के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना सोमनी पुलिस को ग्राम बघेरा में जनप्रतिनिधियों एवं मोहल्लेवासियों से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ युवक शराब के नशे में आए दिन विवाद कर  कर रहे हैं। शिकायतों के सत्यापन उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनल मंडावी पिता स्व. तेजराम मंडावी, उम्र 23 वर्ष एवं खोमचंद साहू पिता हेमकुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बघेरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त थाना सोमनी के अपराध क्रमांक 207/2020 धारा 294, 323, 506, 307, 34 भादवि के फरार आरोपी विजय सिंह साहू पिता कृपाशंकर साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 57, दाई दीदी भवन के पास, रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट को तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां जेल वारंट मिलने पर जेल भेजा गया ।

थाना सोमनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch