दन्तेवाड़ा: जनवरी 2026 से लंबित 2% महंगाई राहत (DR) की मांग को लेकर आज बुधवार 05 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारी साथियों ने कलेक्ट्रेट परिसर दन्तेवाड़ा पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम राजेश कुमार पात्रे, अतिरिक्त कलेक्टर* को ज्ञापन सौंपा।छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में एक साथ यह ज्ञापन दिया गया। दन्तेवाड़ा में ज्ञापन सौंपने में मातृशक्ति का सहयोग विशेष रूप से रहा।
ज्ञापन के बाद कोषालय अधिकारी * जोशी* से मिलकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिचय पत्र के संबंध में चर्चा की गई। श्री जोशी ने बताया कि 1 अप्रैल 2018 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के परिचय पत्र ऑनलाइन डिजिटल बनेंगे, जबकि उससे पूर्व सेवानिवृत्त होने वालों के परिचय पत्र ऑफलाइन बनेंगे।
उपस्थित: रूप कुमार झाड़ी, कासिम, सुभाषचंद्र मंडल, राजेन्द्र चौहान, सतपाल सिंह, जी.डी.बैरागी, राजेन्द्र यादव, एन.आर.साहू, आर.एन. नागवंशी, अशोक तिवारी, आर.के.महंती, श्रीमती रेणू, श्रीमती पी.नेताम, जयश्री चौहान, गीता ठाकुर, सुलोचना डेनियल, साधना त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ साथी।