January 12, 2024


अयोध्या यात्रा के अनुसार ही रामलला के ननिहाल की यात्रा का भी बने प्रावधान : पार्षद दल प्रवक्ता


राजनांदगांव:- पार्षद दल के प्रवक्ता और युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने कैबिनेट की बैठक दौरान रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या यात्रा कराने जाने के निर्णय का स्वागत किया है।  इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार से आग्रह किया है कि अयोध्या यात्रा के अनुसार ही नगरी निकायों एवं पंचायतो में रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का देश मे एक मात्र स्थित मंदिर के भी दर्शन का प्रावधान भी किया जाना चाहिए।

पुराणों के अनुसार रामलला की माता कौशल्या कौशल प्रदेश (छत्तीसगढ़) की राजकुमारी थीं। उनके पिता का नाम सुकौशल और माता का नाम अमृतप्रभा था,अयोध्या के राजा दशरथ की पत्नी और देव माता अदिति का अवतार थीं,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से समीप चंदखुरी में भगवान राम का ननिहाल है जहां चंदखुरी गांव में माता कौशल्या की जन्म स्थली है,भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय भी अपने ननिहाल में बिताया है साथ ही वनवास के 14 वर्ष में से लगभग 10 वर्ष का समय श्री राम ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहे हैं।

  ऐसे में शासन की योजनाओ के माध्यम से माता कौशल्या के दर्शन का सौभाग्य छत्तीसगढ़ वासियो को मिलना चाहिए साथ ही राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को पत्र लिख उपरोक्त योजना को देश भर में लागू करने की माँग करनी चाहिए ताकि अन्य राज्यो के दर्शनार्थियों को भी रामलला के ननिहाल और माता कौशल्या के मन्दिर का दर्शन करने का अवसर मिले।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch