दंतेवाड़ा : दिनांक 16 जनवरी को थाना गीदम में सूचना मिली कि छिन्दनार बाजार स्थल के पास एक महिला का शव है,महिला का नाम वृन्दा भवानी पति लछिन्दर भवानी है, और गुटोली की रहने वाली है।जो दिनांक 15 जनवरी को अपने पति के साथ ग्राम छिन्दनार साप्ताहिक बाजार गई थी जिसका उसके पति लछिन्दर भवानी द्वारा मारपीट कर सिर में डण्डे से मारकर हत्या कर दी गई है।उक्त रिपोर्ट पर थाना गीदम में अपराध धारा 302 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्रवाई सहित आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम रवाना की गई । आरोपी की लगातार पतासाजी की गई जिस पर आरोपी को आज दिनांक 17 जनवरी को हिरासत में लिया गया।आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 15 जनवरी को अपने पत्नि मृतिका वृन्दा भवानी के साथ ग्राम छिन्दनार साप्ताहिक बाजार गया था,जहां दोनों ने महुआ शराब पी थी।शाम को पत्नि वृन्दा को घर वापस चलने को बोला,तो मृतिका नशे के कारण चल नही पा रही थी।आरोपी द्वारा बार-बार घर वापस चलने बोलने पर मृतिका नशे के कारण रास्ते में सो जा रही थी।जिस कारण गुस्से में पति लछिन्दर भवानी के द्वारा मारपीट कर सिर में डण्डा से मारकर हत्या कर दी।आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त डण्डा को घटना स्थल के पास छुपाकर रखना बताया जिसे आरोपी के निशादेही पर जप्त किया गया।आरोपी को वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।