Niकलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 01/05/2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त किए ग्राम आरी थाना डोंगरगाव में प्रदीप राजपूत के घर की समक्ष गवाह विधीवत तलाशी लेने पर जप्त मदिरा- 76 नग देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 90 ml एवं 27 नग विदेशी मदिरा व्हिस्की मध्य प्रदेश राज्य निर्मित प्रत्येक में 180 ml कुल मात्रा 11.700बल्क लीटर बरामद किया गया , उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),36,59 (क) के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया| उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व मे कि गई l जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा , मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी, अन्य स्टॉप किशोरी कोमरे, दीपक सिन्हा साथ रहे।