April 28, 2026


संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन

आरंग :  शासकीय प्राथमिक शाला घुमराभाटा की सहायक शिक्षिका श्रीमती विमला सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज 28 अप्रैल को संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन उन्हीं के विद्यालय में किया गया। इस समारोह में विद्यालय की प्रधानपाठिका शांता बघेल में अपने उद्बोधन में उनके विद्यालय के प्रति समर्पण, सेवा को अतुलनीय योगदान बताते हुए भाव विभोर हो गयी। विद्यालय परिवार, संकुल परिवार एवं शाला विकास समिति के द्वारा उपहार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में श्रीमती सिंह के पति राजकुमार सिंह, प्रधान पाठक छोटू राम साहू, कौशल्या सांड, जनक राम पटेल, अनामिका श्रीवास्तव, चित्रलेखा चंद्राकर, मनीषा तिवारी, मुनिया भगत, सुनीता साहू, अंजू गुप्ता, नागेन्द्र देवांगन, अमृता प्रधान, हर्षा साहू, सूर्यभानु बांधे, मनोज जनार्दन, रेखा ध्रुव, तेजेश्वरी साहू, शीला गुरूगोस्वामी, गिरीश गिलहरे, ममता देवांगन, धनपाल कुर्रे, ममता देवांगन, सारिका बेलगहेे ने अपनी उपस्थिति दी। इस अवसर पर शाला समिति सदस्यगण और विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने भाग लिया और भावभीनी विदाई दी गई। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए आभार करते हुए संकुल समन्वयक संतोष कुमार सोनी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch