दंतेवाड़ा।प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रानी राव एवं उपाध्यक्ष पार्वती के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने बुधवार पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बुधरी तांती से सौजन्य मुलाकात की।मुलाकात के दौरान संघ के सदस्यों ने डॉ. तांती को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी और उन्हें "बड़ी दीदी" कहकर सम्मानित किया।जिला अध्यक्ष रानी राव ने कहा कि डॉ. तांती का सम्मान पूरे बस्तर के लिए गौरव का विषय हैं।डॉ बुधरी तांती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान हैं।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के समाज सेवा कार्यों की सराहना भी की।