January 17, 2024


अवैध गांजा बिक्री करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का एक और आरोपी को गिरफ्तार

राजनांदगांव  : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग व  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा व  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे अवैध गांजा की बिक्री परिवहन पर रोक लगाने एवं गांजा के पुरे चैनल को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन मे दिनांक 15.01.2024 को अवैध गांजा परिवहन करते हुए चौकी चिचोला के द्वारा आरोपी गणों को पकड़ा गया था विवेचना दौरान  रोपीगणों  ने बताया  की ग्राम साकोली सौंदड निवासी संजय के द्वारा उक्त गांजा का आर्डर देने से आरोपी गणों द्वारा उसे गांजा सप्लाई की जा रही है!  

आरोपियों के मोबाइल से संजय का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर साकोली जिला गोदिया महाराष्ट्र जाकर आरोपी संजय को गिरफतार किया गया आरोपी काफी समय से उडीसा से गांजा मंगाकर साकोली  महाराष्ट्र में गांजा की अवैध बिक्री करता था। प्रकरण में आरोपी के विरूद्व के  एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 16.01.2024 के 17.00 बजे विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा रिमाण्ड पर आरेापी को जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी चिचोला के प्रभारी निरीक्षक उमेश बघेल उनि ,सुमेन्द्र कुमार खरे ,सउनि विनोद वर्मा आरक्षक 160 देवीलाल साहू का कार्य सराहनीय रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch