हनुमान जन्म उत्सव साल 2024 में 23 अप्रैल को है। इस दिन बल, बुद्धि और विद्या का वर देने वाले बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। हनुमान जयंती के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे। अगर आप इस दिन श्रद्धापूर्वक संकटमोचक की आराधना करते हैं तो, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
इस बार हनुमान जन्म उत्सव के दिन मंगलवार है और माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म भी मंगलवार के दिन ही हुआ था। इसलिए साल 2024 की हनुमान जयंती को खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। साल 2024 में पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को 3 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार इस साल हनुमान जयंती का त्योहार 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए अब जान लेते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।
हनुमान जन्म उत्सव के दिन अगर आप संकटमोचन की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन बेहद खास होता है, उनको भी हनुमान जी की पूजा से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवन में सफलता अर्जित करना चाहते हैं या फिर घर-परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो हनुमान जी की कृपा से आपको यह सबकुछ प्राप्त हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करने से मंगल और शनि का बुरा प्रभाव भी दूर होता है।