आरंग : बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवम तहसीलदार राममूर्ति दीवान के संयुक्त निर्देशन में कलिंगा एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे नए मतदाताओं को ऑनलाइन जोड़ने का कार्य वोटर्स हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर कलिंगा यूनिवर्सिटी के रजिस्टार डा संदीप गांधी ने युवाओं को प्रेरित किया तथा आईटीएम यूनिवर्सिटी के जीएम राजीव पांडे एवम् डिप्टी मैनेजर प्रवीण पाण्डे ने युवा विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए दार्शनिक अंदाज में कहा कि आज के समय में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम समय के साथ अपडेट रहे और यह हेल्पलाइन पोर्टल इसी बात का संदेश दे रहा है, आगे उन्होंने कहा कि ज्ञान और बुद्धि के समन्वय से ही धन का अर्जन होता है तथा अपने मत का प्रयोग करने से भारत माता का अर्चन होता है। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने प्रोजेक्टर पर फॉर्म 6 ,7 व 8 भरने की जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता गीतों का प्रदर्शन किया। जो छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं प्रशिक्षक विकास भोसले, कोमल साहू एवं राजेश विश्वकर्मा ने पोर्टल पर नए मतदाताओं की एंट्री की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विभा चंद्राकर, शेख अब्दुल कादिर,निकिता जोशी, डॉ स्मिता प्रेमानंद आदि प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।